केजरीवाल 2015 में सबसे ज्यादा नापसंद किए जाना वाला व्यक्ति
केजरीवाल 2015 में सबसे ज्यादा नापसंद किए जाना वाला व्यक्ति
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही वो हर दिन चर्चा में रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरंविंद केजरीवाल अपनी पार्टी से भी ज्यादा चर्चा का केंद्र रहे, लेकिन आपको ये जानकर सबसे ज्यादा हैरानी होगी कि 2015 में वो ऐसे शख्स है जिन्हें सबसे ज्यादा नापसंद किया गया। द गूंज इंडिया इंडेक्स 2015 ने 7 डेडली इंडियंस की एक रिपोर्ट आई है।

इसी सूची में आप नेता केजरीवाल नफरत भरे भारतीयों की सूची में सबसे शीर्ष पर रहे। केजरीवाल की इस सूची का स्कोर 1.99 जीपीएम रहा। 1 जीपीएम की पहुंच 100 लोगों तक मानी जाती है। गूंज इंडिया इंडेक्स ने पाया कि जिसके प्रति लोगों का सबसे नाकारात्मक रवैया रहा वो थे केजरीवाल। इस सूची में दूसरा नाम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का है और तीसरा सबसे चौंकाने वाला नाम अभिनेता आमिर खान का है।

इसके बाद चौथे नंबर पर टीवी होस्ट अरनब गोस्वामी का नाम है। आगे सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अभिनेता शाहरुख खान, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, गुजरात में पटेलों के आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल और अंत में रैप सिंगर हनी सिंह का नाम है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -