केजरीवाल हैं हताश मुख्यमंत्री !
केजरीवाल हैं हताश मुख्यमंत्री !
Share:

बरनाला : ड्रग्स के मसले पर पंजाब के सत्तारूढ़ अकाली दल को लेकर अरविंद केजरीवाल के हमला करने पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पलटवार कर दिया। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री को पंजाब के मुख्यमंत्री ने हताश बताया और कहा कि वे अपने पद की गरिमा का ध्यान तक नहीं रखते हैं। बादल ने कहा कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अकाली नेतृत्व के खिलाफ जैसा वक्तव्य जारी किया हैं, वह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

प्रकाश सिंह बादल ने बहादुर विधानसभा क्षेत्र में अपने संगत दर्शन कार्यक्रम से अलग हटकर संवाददाताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्हें कहा गया कि बिना किसी सबूत के केजरीवाल द्वारा लगाए जाने वाले अतर्कसंगत व निराधार आरोप उनके व्यक्तित्व के खोखलेपन को दर्शा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर की गई मानहानि के मसले में जमानत मिलने के बाद पंजाब सरकार पर हमला कर दिया था। दरअसल मजीठिया के विरूद्ध उन्होंने विभिन्न आरोपों को दोहरा दिया। दरअसल सीएम केजरीवाल ने यह कहा था कि ड्रग्स के कारण पंजाब बुरी हालत में है। मजीठिया राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के संबंधी हैं।

प्रकाश सिंह बादल ने इस मामले में दावा किया कि विभिन्न जनोन्मुखी नीतियों के कारण शिअद भारतीय जनता पार्टी गठबंधन राज्य में सत्ता में वापसी करेगी। प्रकाश सिंह बादल द्वारा कहा गया कि पंजाब कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर व सीएम केजरीवाल को राज्य में सत्ता में आने की चाहत को छोड़ देना चाहिए। दरअसल लोग सत्तारूढ़ गठबंधन की विकासवादी व कल्याणकारी नीतियों में विश्वास जताते हैं। मुख्यमंत्री बादल ने पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल हो भी गए तो भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -