आज दिवाली से पहले दिल्ली वालों को मिला बड़ा गिफ्ट
आज दिवाली से पहले दिल्ली वालों को मिला बड़ा गिफ्ट
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के लाखों लोगों को आज यानी शनिवार को आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से एक बड़ा तोहफा मिला है। यह तोहफा दिवाली का तोहफा भी कहा जा सकता है। जी दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी शनिवार को शाहदरा जीटी रोड पर शास्त्री पार्क और सीलमपुर में बनाए 2 गए फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं। बताया जा रहा है दोनों फ्लाईओवर को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयार किया है और आज यानी शनिवार से दोनों विधिवित शुरू होने वाले हैं।

इनके शुरू होने से जीटी रोड पर जो वाहन चालक सीलमपुर और शास्त्री पार्क के भीषण जाम में फंसते थे उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है। केवल यही नहीं बताया जा रहा है इनके शुरू होने से यहाँ लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको हम यह भी बता दें कि शास्त्रीपार्क लालबत्ती पर करीब 700 मीटर लंबा 6 लेन का टू-वे फ्लाईओवर बनाया गया है और इसके दो लूप भी बनाए जा रहे हैं। वहीं उन दोनों का उद्घाटन बाद में किये जाने के बारे में कहा गया है।

मिली जानकारी के तहत इन दोनों फ्लाईओवर के शुरू होने से जीटी रोड पर आइएसबीटी कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश सीमा के बीच केवल दो लाल बत्ती ही रह जाएगी। अभी तो जीटी रोड पर आइएसबीटी से गांधीनगर और शाहदरा जाने वाले मार्ग पर सीलमपुर में तो वन-वे फ्लाईओवर था, लेकिन सड़क की दूसरी तरफ दिलशाद गार्डन से आकर आइएसबीटी की ओर जाने वाले लोग जाम में फंस जाते थे। अब आज फ्लाईओवर का उद्घाटन होने से जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यह भी खबर है कि दोनों फ्लाईओवर के निर्माण पर कुल 250 करोड़ रुपये की लागत आई है।

बिल्कुल ठीक हैं कपिल देव, फैंस को दुआओं के लिए कहा शुक्रिया

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानिए क्या हैं भाव

रति पांडेय ने शुरू की 'शादी मुबारक' की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -