AAP तलाश रही पंजाब में संभावनाऐं, जीती तो लाएगी विकास की बयार
AAP तलाश रही पंजाब में संभावनाऐं, जीती तो लाएगी विकास की बयार
Share:

तरनतारन : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में चुनाव प्रचार में लगे हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी यहां पर अपने लिए चुनावी मैदान तलाश रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार का गठन कुदरती करिश्मा ही था, जब पापों का घड़ा भर जाता है तो कुदरत अपना रंग जरूर दिखाती है। पंजाब में बादल के पाप का घड़ा भर गया है।

केजरीवाल ने 117 सीटों पर आम आदमी पार्टी के जीत के दावे भी किए गए। उनका कहना था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी यदि सत्ता में आती है तो पंजाब में विकास की बयार चलेगी। पंजाब का नक्शा ही बदल जाएगा। यहां जितनी परेशानियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। उनका कहना था कि राजनीतिक दबाव में आम जनता पर झूठे प्रकरण दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को अकाली - भाजपा, कांग्रेस ने जबरदस्त तरह से लूटा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता जागरूक होकर दिल्ली की ही तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का अस्तित्व ही देखना चाहती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में नशा कर मरने वाले नौजवानों के परिजन से उन्होंने भेंट की है। इस दौरान उनके साथ संवेदनाऐं व्यक्त की गई हैं। सुच्चा सिंह छोटेपुर और भगवंत मान प्रमुखतौर पर उपस्थित थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -