शहीदों के लिए बनेगा कोष
शहीदों के लिए बनेगा कोष
Share:

नई दिल्ली : भ्रष्टाचार, नेताओं की बर्खास्तगी की परेशानी से जूझ रही आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहल की है कि अब से देश के शहीदों और उनकी शहादत की जानकारी रखी जाएगी। इसका एक कोष तैयार किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी की जवानों की स्मृति में एक वेबसाईट तैयार की गई है। इतना ही नहीं भगत सिंह के लिए अब फाउंडेशन बनाया जाएगा। दरअसल यह निर्णय शहीद ए आजम भगत सिंह के 110 वें जन्मोत्सव पर लिया गया है।

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उरी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम इस मौके पर दो मिनट मौन रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की अप्रत्यक्ष आलोचना करते हुए कहा कि आखिर इतना बड़ा हमला हो गया उसके बाद भी हम चुप रहे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी जवान सीमा पर शहीद हुए हैं उनके परिजन के लिए प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार द्वारा 1 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि इसका प्रारंभ उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत से किया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है। न तो किसान खुश हैं और न ही दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने के प्रयास पूर्व राज्य सरकारों द्वारा किए गए। उनका कहना था कि राज्य सरकारें अब तक दिल्ली में सरकारी स्कूलों पर ध्यान नहीं देती थी क्योंकि नेताओं द्वारा ही निजी विद्यालय चलाए जाते थे।

फंसे AAP सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन, 17 करोड़ की हेरफेर का आरोप

'AAP' के वकील ने कहा राजनीति से प्रेरित याचिका रद्द हो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -