दिल्ली में हो रहे बलात्कार, आखिर क्या कर रही है मोदी सरकार
दिल्ली में हो रहे बलात्कार, आखिर क्या कर रही है मोदी सरकार
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य में एक बार फिर बलात्कार की घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग बिफर गए। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवालिया निशान साधा और कहा कि इस तरह की घटनाऐं होने के बाद भी केंद्र सरकार क्या कर रही है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलजी नजीब जंग को कानून व्यवस्था नियंत्रित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस तरह के अपराधों के लिए दिल्ली पुलिस को नाकाम बताया। दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि वे बच्चियों को देखने के लिए चिकित्सालय भी जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में छोटे बच्चों को भी बालात्कार का शिकार बना दिया जाता है। दिल्ली पुलिस लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग इस मामले में क्या कर रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने इस तरह के मामलों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ही निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार केवल अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। केजरी सरकार अपने प्रचार में लगी है। दिल्ली में महिलाओं के विरूद्ध अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बलात्कार की पुनरावृत्ति यह शर्मनाक है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह से असफल हो गई है। यह बेहद शर्मनाक है। आखिर प्रधानमंत्री और दिल्ली राज्य के उपराज्यपाल क्या कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -