केजरीवाल का अकाली दल और कांग्रेस पर पंजाब को ‘लूटने’ का आरोप
केजरीवाल का अकाली दल और कांग्रेस पर पंजाब को ‘लूटने’ का आरोप
Share:

आप पार्टी ने दिल्ली के बाद अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पंजाब को चुना है। पंजाब में 2017 मेें विधानसभा चुनाव होना है जिसके कारण पंजाब के सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरिके से जुट गए है। आप पार्टी ने चुनावी रैलीयों की शुरुवात कर दी  है। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर थे। केजरीवाल ने पंजाब के अपने दौरे के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि पंजाब 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद ‘बदलेगा।’


अरविंद केजरीवाल ने इस रैली में रविवार को बादल परिवार और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होने कहा कि इन दोनों ने अपने ‘निहित स्वार्थों’ के लिए राज्य को ‘लूटा’ है। केजरीवाल ने अपनी पार्टी का ‘किसान घोषणापत्र’ जारी किया केजरीवाल ने हमला करते हुए कहा, ‘अकालियों और कांग्रेस ने पंजाब के लोगों दिया क्या है? उन्होंने अपने नीजी स्वार्थों के लिए राज्य कोवल लूटा है। लोगों को अपने आप को इन पार्टियों से अलग कर लेना चाहिए। नहीं तो आने वाले समय में हमें हमारे बच्चे माफ नहीं करेगे।’


उन्होंने पंजाब के बारे में रैली में कहा कि पंजाब का भविष्य उज्ज्वल है और वह पूरे विश्व को एक दिशा दिखाएगा। उन्होंने पंजाब के किसानों को समृद्ध  बताया । केजरीवाल ने बादल परिवार और अमरिंदर पर पिछले 15 वर्षों में किसानों की जमीनें ‘हड़पने’ और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबुर करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा, ‘हम (आप) उन्हें (बादल और अमरिंदर) को सजा दिलाकर ही रहेगे। जिसके लिए मैंने अब पंजाब में अपना तंबू गाड़ लिया है और राज्य बादलों को जेल भेजने के बाद ही छोड़ूंगा।’


उन्होंने राज्य के मंत्रियों पर भी गंभीर आरोप लगाए जिसमें तोता सिंह, आदेश प्रताप सिंह कैरों, बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर सिंह बादल है।  उन्होंने बादा करते हुए कहा, ‘पंजाब में सरकार बनाने के बाद हम हर आरोपी वर्तमान मंत्रीयों  के खिलाफ मामले दर्ज कराएंगे और उन्हें जेल भेजेंगे।’

आप प्रमुख ने रैली में मंत्रीयों के ऊपर लगे आरोप भी बताए तोता सिंह पर ‘नकली कीटनाशक बेचने’ का आरोप लगाया जिसने किसानों को आत्महत्या करने के लिए बाध्य किया। उन्होंने कैरों पर 12000 करोड़ रूपये कीमत का आनाज ‘लूटने’  का आरोप लगाया और मजीठिया पर ‘मादक पदार्थ व्यापार में होने’ तथा सुखबीर पर ‘इन सबकी जानकारी’ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी सत्ता में आने पर इन मंत्रियों की जमीन जब्त करके उस पर स्कूल और अस्पताल बनाएगी। इस तरह पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों का आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। देखना होगा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारने में कामयाब होता है   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -