केजरीवाल का हुआ विरोध, दिखाए काले झंडे
केजरीवाल का हुआ विरोध, दिखाए काले झंडे
Share:

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार - प्रसार कार्य के लिए लुधियाना पहुंचे लेकिन यहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और अन्य महिलाओं ने सीएम केजरीवाल का विरोध किया तो दूसरी ओर लुधियाना में महिलाओं ने केजरीवाल के स्टेशन पर उतरते ही विरोध प्रारंभ कर दियां महिलाओं के हाथों में कुछ पोस्टर्स थे जिन पर संदेश लिखे थे।

ये महिलाऐं नारेबाजी कर अरविंद केजरीवाल का विरोध कर रही थीं तो दूसरी ओर उनके हाथों में चूड़ियां भी थीं। दरअसल दिल्ली राज्य के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की सेक्स सीडी सामने आने और इस मामले के उलझने के कारण आम आदमी पार्टी का विरोध किया जा रहा है। पंजाब में अकालीदल, कांग्रेस और भाजपा आप का विरोध करने में लगी है। यहां शताब्दी एक्सप्रेस से उतरने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल को अकाली दल की कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

केजरीवाल पर चूड़ियां भी फैंकी गईं। केजरीवाल पुलिस सुरक्षा में छंडे गांव के लिए रवाना हुए। जहां पर जिले के आप विधानसभा प्रत्याशियों के साथ सीएम केजरीवाल बैठक का आयोजन करेंगे। दरअसल पंजाब दौरे के तहत पार्टी के कार्यक्रमों में अरविंद केजरीवाल भागीदारी करेंगे। केजरीवाल पंजाब में 11 सितंबर तक हैं और यहां पर वे आप का चुनावी मोर्चा संभालेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -