अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान - इन किसानों को जल्द मिलेगा मुआवज़ा
अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान - इन किसानों को जल्द मिलेगा मुआवज़ा
Share:

नई दिल्ली: दिल्‍ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुआवजा देने का ऐलान किया है। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुआवजे की घोषणा करते हुए कहा कि जिनकी फसल गत वर्ष अक्टूबर में बेमौसम बारिश की वजह से खराब हो गई थी, उन किसानों को मुआवजे का फायदा दिया जाएगा। मुआवजा निर्धारित करने के लिए जल्द ही जनवरी में सरसों और अन्य फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक सर्वे आरंभ किया जाएगा।

मुआवजे दिए जाने की जानकारी उन्‍होंने ट्विटर के जरिए दी है। सीएम केजरीवाल ने खुद ट्वीट करते हुए कहा है कि 'बेमौसम बारिश की वजह से दिल्ली में किसानों की फ़सल खराब हो गई थी, उनके नुकसान की भरपाई के लिए आज से हमने मुआवज़ा राशि देना शुरु कर दिया है। कुछ किसान भाईयों को मैंने खुद चेक सौंपे। 20 हज़ार रुपए एकड़ के हिसाब से पूरे देश में किसानों को सबसे ज़्यादा मुआवज़ा दिल्ली में मिल रहा है।'

इसके साथ ही दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पंजाब ने अभी तक किसानों को फसल के नुकसान का मुआवज़ा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कपास की फसल पिंक बॉलवॉर्म से प्रभावित है, जहां राज्य सरकार ने मात्र 12,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे का ऐलान किया है और उस राशि का भी भुगतान नहीं किया है।

कभी सिंगर तो कभी नेता कुछ ऐसा था मनोज तिवारी शुरूआती करियर

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -