चुनाव से पहले CM केजरीवाल ने दी ये 10 बड़ी गारंटी
चुनाव से पहले CM केजरीवाल ने दी ये 10 बड़ी गारंटी
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती प्रातः 8 बजे से सख्त सुरक्षा के बीच चल रही है। आरभिंक रुझानों के मुताबिक, भाजपा एवं आम आदमी पार्टी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है। चुनाव से पहले आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की जनता को 10 गारंटी दी थी। बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 1349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है एवं चुनाव में इस बार 50.48 फीसदी मतदान हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने जनता को दी थी ये 10 गारंटी:-
1- कूड़े का पहाड़ खत्म, साफ दिल्ली:- 
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली का साफ और सुंदर बनाने की गारंटी दी थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को समाप्त करने की गारंटी दी थी तथा बोला था कि कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे। इसके साथ ही केजरीवाल ने बोला था कि कूड़े का निस्तारण दुनिया के दूसरे शहरों की तरह करेंगे।

2- वसूली बंद:- 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा किया था। इसके साथ ही उन्होंने गारंटी दी थी कि नक्शे पास कराने का प्रोसीजर ऑनलाइन करेंगे एवं इसकी प्रक्रिया को आसान बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि प्रति लेंटर पैसे देने का काम भी बंद कराएंगे।

3- पार्किंग समस्या खत्म:- 
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के लोगों से पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान देने का वादा किया था।

4- आवारा जानवरों का समाधान:- 
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में आवारा पशुओं की परेशानी से निजात दिलाने की भी गारंटी दी थी तथा कहा था कि दिल्ली के आवारा जानवरों का समाधान निकालेंगे।

5- बेहतर सड़कें-गलियां:- 
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नगर निगम की सभी सड़कों और गलियों को ठीक करने की गारंटी दी थी।

6- शिक्षा-स्वास्थ्य:- 
दिल्ली की जनता को केजरीवाल ने बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा देने की गारंटी दी थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों को शानदार बनाएंगे तथा चिकित्सालयों को भी बेहतर करेंगे।

7- सुंदर पार्क:- 
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली नगर निगम के भीतर आने वाले सभी पार्कों को साफ और सुंदर बनाने का वादा किया था।

8- समय पर वेतन:- 
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एमसीडी के कच्चे कर्मचारी को पक्का करने की गारंटी देने के साथ ही वक़्त पर वेतन देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि सभी कर्मचारियों का वेतन समय से मिलेगा।

9- व्यापारियों को परेशानियों से मुक्ति:- 
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के व्यापारियों की परेशानियों को समाप्त करने की गारंटी दी थी। उन्होंने कहा था कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान करेंगे और इंस्पेक्टर राज खत्म होगा।

10- वेंडिंग जोन:- 
दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ी गारंटी दी थी तथा बोला था कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे। इसके साथ ही रेहड़ी पटरी वालों को लाइसेंस देने का भी वादा किया था। केजरीवाल ने बोला  था कि रेहड़ी पटड़ी वालों से कोई पैसा वसूली नहीं होगी।

'शहर में नया माफ़ीवीर आया है', विवेक अग्निहोत्री पर कांग्रेस नेता का तंज

आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #Z प्लस सुरक्षा हनुमान?

महाराष्ट्र रोडवेज ने बंद कीं कर्नाटक जाने वाली बसें, सीमा विवाद को लेकर पुलिस अलर्ट जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -