टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल ने अब तक कई प्रतियोगियों को स्टार्स बनाया है। अरुणिता कांजीवाल एवं पवनदीप राजन भी इन्हीं चंद प्रतियोगियों में से एक हैं। इंडियन आइडल 12 में दोनों ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों जब भी साथ परफॉर्मेंस देते दर्शकों का मन मोह लेते थे। आहिस्ता-आहिस्ता शो के दर्शकों को इनकी जोड़ी पसंद आने लगी तथा ये सबके चहेते बन गये। हांलाकि, अब इनके प्रशंसकों के लिये एक बुरी खबर है। पवनदीप के अगले म्यूजिक वीडियो में अरुणिता साथ नहीं होंगी।
इंडियन आइडल 12 समाप्त हो गया है, मगर प्रशंसकों के सिर से इनका खुमार अब तक नहीं उतरा है। शो समाप्त होने के पश्चात् भी लोग इन्हें साथ देखने के लिये उत्साहित रहते हैं। प्रशंसकों के इस प्यार को देखते हुए अब तक अरुणिता-पवनदीप साथ में कई म्यूजिक वीडियोज एवं इवेंट भी कर चुके हैं। कुछ वक़्त पहले ही दोनों ने साथ मिल कर राज सुरानी की म्यूजिक वीडियो सीरीज भी साइन की थी। लेकिन अब इस म्यूजिक वीडियो में अरुणिता कांजीवाल नहीं होंगी। मतलब अरुणिता की बजाय हमें पवनदीप के साथ दूसरी अभिनेत्री नजर आएंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणिता कांजीवाल ने म्यूजिक वीडियो में काम करने से इंकार कर दिया है। अरुणिता म्यूजिक वीडियो को केवल अपनी आवाज देंगी। पवनदीप के साथ अभिनय कोई और करेगा। इस बारे में राज सुरानी का कहना है कि 'अरुणिता म्यूजिक वीडियो में एक्ट करने में सहज नहीं हैं। अब उनकी बजाय दूसरी अभिनेत्री को लिया जायेगा। इसके साथ ही वो अरुणिता एवं उनके माता-पिता के निर्णय का सम्मान करते हैं।'
महिला की लापरवाही बन जाती जान की दुश्मन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्टेशन का वीडियो
आज शादी करेंगी सायंतनी घोष, सामने आई सगाई की तस्वीरें
हिंदुत्व पर सलमान खुर्शीद ने मारी पलटी, पहले ISIS से तुलना, अब बोले - ये जीवन पद्धति