बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन
बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन
Share:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर चुके अरुण वर्मा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उनका लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत भोपाल के रहने वाले अरुण वर्मा का पीपल्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। अब आज यानी गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। आप सभी ने अरुण वर्मा को अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ काम करते हुए देखा होगा। कई फिल्मों और शोज का हिस्सा रहे अरुण वर्मा अब इस दुनिया में नहीं है। इस बारे में कवि उदय दहिया ने फेसबुक अकाउंट पर जानकारी दी है।

उन्होंने अरुण वर्मा के निधन की जानकारी शेयर की है। आप देख सकते हैं उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति।।।' आपको बता दें कि अरुण वर्मा ने सलमान खान की फिल्म किक में काम किया था और थियेटर से अरुण वर्मा का काफी लगाव था। वह इसकी बारीकियों को सीखने मशहूर रंगकर्मी बव कारंत के पास गए थे और इसी के चलते वह उनके शिष्य थे। आपको बता दें कि अभिनय की तालीम हासिल करने के बाद अरुण वर्मा ने मुंबई में अपना सिक्का चलाया। वह सबसे पहले सनी देओल के साथ फिल्म डकैत में दिखे थे।

कहा जाता है अरुण वर्मा को ये ऑफर जावेद अख्तर ने दिया था और इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आए थे। आप सभी ने अरुण वर्मा को नायक, प्रेम गंथ, मुझसे शादी करोगी, हीरोपंती, खलनायक जैसी कई मूवीज में देखा होगा। वह लगभग 80 फिल्मों का हिस्सा रहे थे। आपको बता दें कि अरुण वर्मा पिछले साल रायसेन की दरगाह गए थे और वहां से उनके कई फोटोज सामने आए थे। फिलहाल अभिनेता के निधन के बाद फैंस उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। इसी के साथ कई स्टार्स भी दुःख जता रहे हैं।

वेकेशन से लौटते ही जाह्नवी कपूर ने शेयर की तस्वीरें

'उन्हें कभी भी देर नहीं होती', माँ का वीडियो शेयर कर बोले ऋतिक रोशन

मक्का-मदीना पहुंचे अली फज़ल, वीडियो शेयर कर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -