'कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा हैं और आगे भी बने रहेंगे', अरुण सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम
'कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा हैं और आगे भी बने रहेंगे', अरुण सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि कर्नाटक में बी.एस. येदियुरप्पा सीएम हैं और रहेंगे। वे अच्छा काम कर रहे हैं। केंद्र के नेतृत्व पर प्रदेश के नेतृत्व का पूरा विश्वास है। अरुण सिंह ने आगे कहा कि सीएम येदियुरप्पा उनसे मार्गदर्शन लेते हैं। 

अरुण सिंह ने आगे कहा कि येदियुरप्पा ने कुछ गलत नहीं कहा है,  उनके इस्तीफे के बारे में कोई चर्चा नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का काम काफी अच्छा हो रहा है। हम जमीन पर बहुत सही तरीके से काम कर रहे हैं।  भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने आगे कहा कि कर्नाटक में किसी परिवर्तन का सवाल ही नहीं है। ये काल्पनिक सवाल हैं। ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, अरुण सिंह से मीडिया कर्मियों ने पूछा था कि क्या कर्नाटक में बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को बदला जाएगा?

इस पर अरुण सिंह ने कहा कि अगर राज्य के किसी MLA के मन में कुछ भी बात होगी तो मैं बंगलुरू जा जा रहा हूं, उनकी बात सुन लूंगा। सार्वजनिक रूप से किसी को कोई बयान नहीं देना चाहिए। जिन लोगों ने बयान दिए हैं, उनसे अवश्य बात करेंगे कि ऐसा बयान क्यों दिया है।

यमन का हौथी नियंत्रित सना हवाईअड्डा अगले सप्ताह फिर से खुलने की उम्मीद: सूत्र

Twitter बैन, Koo का स्वागत, इस देश की सरकार ने 'मेड इन इंडिया' एप पर बनाया अकाउंट

JP नड्डा ने स्वीकारा- 'देश में हुई थी ऑक्सीजन की कमी', लेकिन पीएम की तारीफ में कह गए बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -