अरुण जेटली की दो टूक, कांग्रेस डूबता राजवंश, बचाने के लिए कितने झूठ
अरुण जेटली की दो टूक, कांग्रेस डूबता राजवंश, बचाने के लिए कितने झूठ
Share:

नई दिल्ली : मोदी सरकार में मंत्री अरुण जेटली ने ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर हमला बोला है। जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि, 'आखिर एक डूबते राजवंश को बचाने के लिए आपको कितने झूठ और बोलने पड़ेंगे?' उन्होंने कहा कि विश्व भर के अधिकतर लोकतंत्रों में जो लोग झूठ के सहारे आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं, वे अंतत: खुद ही सामाजिक जीवन से लुप्त हो जाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि, इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि हमारे बदलते सामाजिक-आर्थिक परिवेश में भारत में भी ऐसा ही होने वाला है। 

यूपी में मुस्लिम महिलाऐं करेंगी भाजपा का चुनाव प्रचार, अलीगढ़ में प्लान हुआ तैयार

जेटली ने कहा है कि, 'अधुनिक विश्व में जितने भी राजनीतिक वंश हैं, उन सबकी कुछ सीमाएं हैं। महत्वकांक्षी जनता अब इस तरह की व्यवस्था को पसंद नहीं करती है। आज लोग जवाबदेही और परफॉर्मेंस पर यकीन रखते हैं।' जेटली ने कांग्रेस पर बेहद सख्त लहजे में हमला बोलते हुए कहा, 'दुख की बात है कि देश की सर्वाधिक पुरानी पार्टी एक वंश के चंगुल में बुरी तरह फंस गई है। इसके नेताओं में आज इतनी हिम्मत भी नहीं रह गई है कि, वे इस वंश को सही-गलत के बारे में जानकारी दे सकें। इस परंपरा का आगाज़ 1970 में हुई थी। नेताओं की 'नौकर' वाली मानसिकता ने उन्हें इस बात के लिए मना लिया है कि, उन्हें केवल एक ही परिवार का महिमामंडन करना हैं। जब यह वंश झूठ का प्रसार करने लगता है, तो बाकी नेता भी उनके साथ वही करने लगते हैं।' 

अमेरिकी हवाई हमलों से दहला सीरिया, 70 की मौत सैकड़ों घायल

जेटली ने सवालिया लहजे में कहा है कि, आखिर एक डूबते राजवंश को बचाने के लिए आपको कितने और झूठ बोलने पड़ेंगे। जेटली ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि झूठ का संक्रामक असर काफी व्यापक है। उन्होंने कहा है कि 'महाझूठबंधन' के उनके साथियों में भी अब यह असर दिखने लगा है। राफेल सौदे में जहां जनता जनार्दन के हजारों करोड़ रुपए बचाए गए हैं, उसे बदनाम करने के लिए रोजाना नए नए झूठ गढ़े जा रहे हैं, लेकिन सच बात तो ये है कि एक परिवार केवल खुद को बचाने के लिए यह सब कर रहा है।

खबरें और भी:-

अमित शाह का दावा, पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जनता

राहुल गाँधी को कुछ नहीं पता, वो ईमेल राफेल का नहीं हेलीकाप्टर का था - कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद

AMU में 18 पार्टियां घोषित करने वाली थी एक मुस्लिम फ्रंट, अचानक रद्द हुआ कार्यक्रम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -