लोकसभा चुनाव: अरुण जेटली का दावा, जनता पीएम मोदी के पक्ष में, चौंकाएंगे चुनाव परिणाम
लोकसभा चुनाव: अरुण जेटली का दावा, जनता पीएम मोदी के पक्ष में, चौंकाएंगे चुनाव परिणाम
Share:

भुवनेश्वर: 2019 लोकसभा चुनाव के हाल ही में दो चरणों के संपन्न हुए मतदान को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आवाम पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में जाती दिख रही है और इससे विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है क्योंकि मोदी सरकार के खिलाफ उन्होंने झूठ का जो चुनाव प्रचार किया था वह मतदाताओं को लुभा नहीं पाया। 

जेटली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'भारत अब राजनीतिक अस्थिरता के दौर को पीछे छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत के साथ और एनडीए सरकार को चुनने की राह पर आगे बढ़ रही है।'  जेटली ने दावा किया है कि इस दफा पूर्वोत्तर, पश्चिमी बंगाल और ओडिशा के चुनाव नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहेंगे। जेटली ने ट्वीट किया कि, 'पूर्वोत्तर, पश्चिमी बंगाल और ओडिशा के चुनाव परिणाम इस बार के लोकसभा चुनाव में बेहद चौंकाने वाला रहेंगे।' 

वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल की जिन 5 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 4 सीटें भाजपा जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस, भाजपा के पक्ष में बहती हवा को देख बौखला गई और उसके कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रति हिंसक हो गए। बलूनी ने आगे कहा कि, 'यूपी और बिहार जैसे प्रदेश में जहां हम 2014 का इतिहास दोहरा रहे हैं वहीं पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भाजपा लोकप्रिय हो रही हैं।' 

खबरें और भी:-

कांग्रेस नेता का चुनावी वादा, कहा - ऐसा श्मशान बनाऊंगा कि जल्द मरने की इच्छा होगी

केरल में बोले पीएम मोदी, राहुल गाँधी का वायनाड से चुनाव लड़ना तुष्टिकरण की राजनीति

लोकसभा चुनाव: श्रीनगर लोकसभा सीट के 90 मतदान केंद्रों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -