अमेरिका से इलाज कराकर वापिस लौटे अरुण जेटली, ट्विटर पर दी जानकारी
अमेरिका से इलाज कराकर वापिस लौटे अरुण जेटली, ट्विटर पर दी जानकारी
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अरुण जेटली शनिवार को भारत वापिस लौट आए हैं। जेटली ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है। अमेरिका से उपचार कराकर लौटे जेटली ने अपने ट्वीट में लिखा है कि घर वापस आकर मैं बहुत खुश हूं। दरअसल, इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेटली का गत वर्ष दिल्ली के एम्स (AIIMS) में किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। जेटली सरकोमा कैंसर से पीड़ित हैं।

उल्लेखनीय है कि अरुण जेटली कुछ हफ्तों पहले ही उपचार के लिए अमेरिका गए थे। इलाज के दौरान भी जेटली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे थे और देश के राजनीतिक हालतों पर निगाह बनाए हुए थे। उन्होंने नियमित तौर पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ब्लॉग भी लिखे। जेटली की गैर मौजूदगी में वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देख रहे थे। बता दें कि जेटली की गैरमौजूदगी में 2019 का अंतरिम बजट पीयूष गोयल ने ही पेश किया था। 

क्या है सॉफ्टटिश्यू सरकोमा कैंसर ?

आपको बता दें कि सरकोमा, कैंसर का ही एक प्रकार है, जो कि हडि्डयों या मांसपेशियों जैसे टिश्यूस में शुरू होता है। सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा के 50 से अधिक प्रकार होते हैं। आमतौर पर यह कैंसर बाजुओं या पैरों में शुरू होता है। कुछ विशेष रसायनों के संपर्क में आने, रेडिएशन थैरेपी करवाने या कुछ आनुवंशिक रोग होने के कारण इसका जोखिम बढ़ जाता है।

खबरें और भी:-

मंच से पीएम मोदी का ऐलान, नागरिकता बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

हिमाचल में भी जल्द लागु होगा सवर्ण आरक्षण, सीएम जयराम ने किया बड़ा ऐलान

पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे पर चीन ने जताया विरोध, इस क्षेत्र को बताया विवादित हिस्सा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -