Live बजट : 5 सालों में किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य, जानिये खास बातें...
Live बजट : 5 सालों में किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य, जानिये खास बातें...
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज आम बजट प्रस्तुत किया। बजट वर्ष 2016 के प्रावधानों पर चर्चा करने से पहले केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने बजट अभिभाषण पर चर्चा की। उन्होंने अपना अभिभाषण देते हुए कहा कि मेरा बजट 9 बातों पर आधारित हैं। जिसमें कृषि विकास, ग्रामीण विकास और ग्रामीण रोजगार का विकास, सामाजिक उन्नयन, स्कील्स को बढ़ाना, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ क्वालिटी आॅफ लाईफ को बढ़ाना, ट्रांसफाॅर्म इंडिया पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि विकास पर भी ध्यान देगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान देगी। बजट में 9 विशेष सेवाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें जलसंसाधनों का विकास करने पर भी ध्यान देना होगा। केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि सिंचाई क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए 35984 करोड़ रूपए का प्रावधान किया जाएगा। केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि देश की जीडीपी 7.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड को करीब 20 हजार करोड़ का सिंचाई फंड दिया गया है। 6 हजार करोड़ रूपए का भूजल के लिए प्रावधान दिया गया है। उन्होंने उर्वरक कंपनियों के कार्यों को बढ़ाने और स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से शहर के कंपोस्ड कचरे का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने करीब 5 लाख एकड़ में जैविक खेती होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए सरकार आवंटन बढ़ा रही है जिसके तहत 19 हजार करोड़ रूपयों का आवंटन किया गया है। सरकार ने दालों का उत्पादन बढ़ाने और इसके लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों की सहायता के लिए सरकार ने कुछ संशोधन किए हैं। उन्होंने फसल बीमा की बात करते हुए कहा कि किसानों को कम प्रीमियम पर फसल बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मनरेगाा स्‍कीम के लिए 38500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। उन्होंने किसानों को समय पर कर्ज़ उपलब्ध करवाने की बात भी कही। उन्होंने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने नगर पालिकाओं और अन्य निकायों को 2.87 लाख रूपए की राशि प्रदान करने की बात कही। उन्होंने शहद का निर्यात बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि घरेलू शहद का निर्यात करीब 90 प्रतिशत तक किया जाएगा। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना को लेकर भी चर्चा की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -