अरूण जेटली ने दी मनमोहन सिंह  को ऐसी नसीहत
अरूण जेटली ने दी मनमोहन सिंह को ऐसी नसीहत
Share:

नईदिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को वित्तमंत्री अरूण जेटली ने इतिहास के पन्ने देखने की सलाह दी है। इस मामले में केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि, नोटबंदी का निर्णय नैतिक कदम और अभियान था। यदि यह नैतिक तौर पर सही होता, वह सही राजनीति भी होती है। उनका कहना था कि, इसका स्वरूप कुछ समय बाद सामने आएगा। नोटबंदी की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी इसे कालेधन के विरोध के तौर पर ले रही है। इसके लिए,भाजपा कालाधन विरोधी दिवस मना रही है।

हालांकि विपक्ष भी इस दिन को भुनाने में लगा है, वह इसे काला दिवस के तौर पर मना रहा है। करीब एक दिन पहले ही दोनों दलों के नेताओं ने इसके लिए, विभिन्न नेताओं को तैयार कर लिया। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने गुजरात के कारोबारियों से चर्चा की। तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली दिल्ली में मीडिया से चर्चारत थे। केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि, पैसे बैंक्स में आने से नोटबंदी की सफलता को नहीं आंका जाना चाहिए।

दरअसल नोटबंदी देश की अर्थव्यवस्था को पारदर्शी बनाने हेतु की गई थी। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकाल में काॅमनवेल्थ घोटाला हुआ, लूट हुई। हमारा लक्ष्य तो है, देश की सेवा करना, मगर कांग्रेस का उद्देश्य है परिवार की सेवा करना।

मिली जानकारी के अनुसार,नोटबंदी व जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक साबित हुई है, इसका उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। यही नहीं छोटे उद्यमियों की कमर टूट गई। मिली जानकारी के अनुसार, टैक्स टेरेरिज़्म के डर ने भारतीय कारोबारियों का विश्वास समाप्त कर दिया।

नोटबंदी को लेकर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कई लाभ बताए। जिसमें कहा गया कि, ब्याज दर लगभग 1 प्रतिशत कम हो गई। शहरी व स्थानीय निकाय का राजस्व 3 गुना बढ़ गया। हालात ये रहे कि, यह मध्यप्रदेश में पांच गुना बढ़ गया तो, गुजरात में 5 गुना तक पहुंच गया। स्थिति यह रही कि, रियल एस्टेट के दाम भी गिर गए।

अमित शाह प्रारंभ करेंगे, गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान

नोटबंदी पर मोदी को आज गुजरात में घेरेंगे मनमोहन सिंह

भाजपा नहीं कर रही बीपीएफ नेताओं के साथ सहयोग

फिल्म 'पद्मावती' विरोध: भंसाली जैसे लोगों को सिर्फ जूते की भाषा समझ आती है- भाजपा सांसद

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -