इस बार भाजपा की मुख्य थीम होगी
इस बार भाजपा की मुख्य थीम होगी "एक बार फिर मोदी सरकार : अरुण जेटली
Share:

नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि भाजपा के चुनाव अभियान की मुख्य थीम होगी "एक बार फिर मोदी सरकार'। उन्होंने कहा कि देश को तय करना है कि उन्हें केंद्र में कमजोेर सरकार चाहिए, या फिर फैसले ले सकने वाली बहुमत की सरकार। जेटली ने कहा- यह जनता तय करेगी कि उसे एक कप्तान वाली सरकार चाहिए, या फिर 11 सदस्यों वाली टीम चाहिए जिसके 40 कप्तान हों। भाजपा के चुनाव अभियान की 3 थीम होंगी। 

त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी, मध्यम वर्ग से बदला लेने की कोशिश में कांग्रेस, सतर्क रहें

कुछ ऐसा दिया नारा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा, 'चुनाव अभियान में तीन बातें बताई जाएंगी, पहली- काम करने वाली सरकार, दूसरी- ईमानदार सरकार और तीसरी- फैसले लेने वाली सरकार। भाजपा ने चुनाव अभियान का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। जेटली ने कहा- कई क्षेत्रीय दलों की मंशा है कि वह केंद्र में जाएं। अब जनता को तय करना है कि कमजोर केंद्र सरकार चुननी है कि फैसला ले सकने में सक्षम बहुमत वाले दल का प्रधानमंत्री चाहिए। भाजपा ने नारा दिया है कि "एक बार फिर मोदी सरकार'। 

लोकसभा चुनाव: राज की उर्मिला को नसीहत, चुनाव के बाद गायब मत हो जाना

यह है प्राथमिकता के मुख्य दो केंद्र

इसी के साथ उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता के दो केंद्र हैं। पहला गरीब और दूसरा है देश का बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग और नया मध्यम वर्ग। गरीब आदमी भी नए मध्यमवर्ग तक पहुंचने की क्षमता रखता है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने का वादा अपने घोषणा पत्र में 1951 में भी किया था। जनता भविष्य के वादों पर तब यकीन करती है, जब अतीत में किए गए वादे पूरे हुए हों।

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए दो नाम किए घोषित, केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -