इंडस्ट्री से सालों दूर थे टीवी के राम, अब किया चौकाने वाला खुलासा
इंडस्ट्री से सालों दूर थे टीवी के राम, अब किया चौकाने वाला खुलासा
Share:

एक समय था जब रामानंद सागर का सीरियल रामायण टीवी पर आता था। जिस वक्त सीरियल प्रसारित होता था, सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता क्योंकि उस समय सभी लोग रामायण देखा करते थे। अभिनेता  अरुण गोविल ने उस महान सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाया था। रामायण के दौर में अरुण गोविल की लोकप्रियता का हाल यह था कि लोग उन्हें ही भगवान राम समझ लेते थे, उन्हें देख हाथ जोड़ते और उनके पांव छूते।

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ था। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें स्टेज पर नाटक करने का शौक हो गया था | अरुण को पहला ब्रेक ताराचंद्र बडजात्या की फिल्म पहेली (1977) से मिला था। फिर उन्होंने सावन को आने दो, इतनी सी बात, हिम्मतवाला और सांच को आंच नहीं जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं । उन्होंने टीवी सीरियल विक्रम बेताल में भी रोल किया था और जनता ने पसंद  भी किया। अरुण गोविल ने लव कुश, कैसे कहूं, अपराजिता जैसे मशहूर टीवी शो में भी काम किया। राम के किरदार से मशहूर होने के बाद लोग अरुण गोविल राम के किरदार में ही देखना पसंद करते थे।

 इस वजह से उन्हें कोई अच्छा किरदार ही नहीं मिला। 9-10 साल फिल्मों से दूर रहने के बाद राम के किरदार से निकलने की कोशिश की और निगेटिव रोल किए, बोल्ड सीन दिए, पर सफल नहीं हुए। अरुण गोविल को आज भी राम के रूप में ही जाना जाता है।

फिल्म पानीपत के ट्रेलर ने इतिहास को दिलाया याद, अब सामने आया पद्मिनी कोल्हापुरे का फर्स्ट लुक

दबंग पुलिसवाला, लेकिन बड़े दिलवाला। मिलिये चुलबुल पांडे से, एक नए अंदाज़ में। स्वागत नहीं करोगे इनका!

फिल्म पागलपंती का नया गाना 'बीमार दिल' हुआ रिलीज़, यहाँ देखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -