पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़े अहम राज़
पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़े अहम राज़
Share:

नई दिल्ली: शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति थे। वे काफी समय तक कांग्रेस के नेता रहे, लेकिन कभी किसी विवाद में नहीं आए। उन्हें सत्तापक्ष विपक्ष सभी से सम्मान मिला। राजनेता होने के बाद भी वे एक विद्वान के रूप में जाने जाते थे। राष्ट्रपति पद तक पहुंचने के बाद भी अपनी जन्मभूमि को कभी नहीं भूले और वे अपने आप को हमेशा अपने भोपाल से जोड़कर रहते थे। आज 19 अगस्त को उनकी जयंती है। उनका जीवन और सियासी सफर एक स्वच्छ राजनैतिक जीवन की मिसाल है।

शंकर दयाल शर्मा का जन्म मध्यप्रदेश के भोपाल के अमोन गांव में 19 अगस्त 1918 को हुआ था। उनके पिता पंडित खुशीलाल शर्मा एक जाने माने वैद्य थे और उनकी माता का नाम सुभद्रा देवी था। उनकी शुरूआती शिक्षा स्थानीय दिगंबर जैन स्कूल हुई, जिसके बाद उन्होंने सेंट जोंस कॉलेज आगरा, इलाहबाद यूनिवर्सिटी और लखनऊ यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की। कानून के अलावा उन्होंने अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत और हिंदी में भी स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद कानून की उच्च पढ़ाई करने के लिए वे इंग्लैंड चले गए जहां PHD की पढ़ाई की। कुछ दिनों तक उनहोंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अध्यापन भी किया और वापस लौट कर लखनऊ विश्वविद्यालय में भी कानून पढ़ाया। मगर वे सिर्फ किताबी कीड़े नहीं थे। पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही वे क्रॉस कंट्री धावक और विजेता तैराक भी थे। 1997 में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा और 26 दिसंबर 1999 को उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां उनका निधन हो गया।

जम्मू कश्मीर में बड़ा हमला करने की फ़िराक़ में आतंकी, सुरक्षाबल अलर्ट

अपने OBC कर्मचारियों की गिनती करेगी योगी सरकार, जानिए क्या है प्लान

मोदी सरकार ने 8 यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन, भारत के खिलाफ फैला रहे थे फर्जी ख़बरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -