मणिपुर का स्थापना दिवस आज, जानिए इस राज्य का इतिहास
मणिपुर का स्थापना दिवस आज, जानिए इस राज्य का इतिहास
Share:

इम्फाल: मणिपुर स्थापना दिवस प्रति वर्ष 21 जनवरी को मनाया जाता है। 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्‍य का दर्जा प्राप्त हुआ और 60 निर्वाचित सदस्‍यों की विधानसभा का गठन किया गया। बता दें कि, मणिपुर भारत का एक पूर्वी राज्य है। मणिपुर राज्य की राजधानी इंफाल है। मणिपुर राज्य के उत्तर और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में इंटरनेशनल बॉर्डर से म्यांमार लगा हुआ है।

मणिपुर का क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी है। मेइती जनजाति, जो घाटी क्षेत्र में ही रहते हैं, वे ही यहाँ के मूल निवासी हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है। इसी भाषा को मणिपुरी भाषा कहते हैं। यह भाषा 1992 में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित की गई। यहाँ के पर्वतीय हिस्से में नागा व कुकी जनजाति के लोग निवास करते हैं। मणिपुरी बहुत ही संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है। मणिपुर का शाब्दिक अर्थ ‘आभूषणों की भूमि’ है। भारत की स्वतंत्रता के पहले यह रियासत थी। स्वतंत्रता के बाद यह भारत का एक केंद्रशासित राज्य बना। सूबे की राजधानी इम्फाल है। यह संपूर्ण भाग पहाड़ी है। जलवायु गरम एवं तर है और वार्षिक वर्षा का औसत 65 इंच है। यहाँ नागा तथा कूकी जाति की करीब 60 जनजातियाँ निवास करती हैं। यहाँ के लोग संगीत और कला में बड़े प्रवीण होते हैं। यहाँ कई बोलियाँ बोली जाती हैं। पहाड़ी ढालों पर चाय तथा घाटियों में धान की खेती होती है। मणिपुर से होकर एक सड़क बर्मा की तरफ जाती है।

इस सूबे में प्राकृतिक संसाधनों का प्रचुर भंडार है। यहां की प्राकृतिक छटा देखने योग्य है। यहां तरोताजा करने वाले जल-प्रपात है; रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे हैं, दुर्लभ वनस्पतियां व जीव-जन्तु हैं, पवित्र जंगल हैं, हमेशा बहने वाली नदियां हैं, पर्वतों-पहाड़ियों पर बिखरी हरी विभा है तथा टेढ़े-मेढ़े गिरने वाले झरने हैं। लोकटक झील यहां की एक मशहूर झील है। भौतिक आधार पर इस राज्य को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, पहाड़ियां व घाटियां। चारों तरफ पहा‍ड़ियां हैं और बीच में घाटी है। इस प्रकार प्रकृति की प्राचीन गौरव है। राज्य की कला व संस्कृति समृद्ध है जो विश्व मानचित्र पर इसकी समृद्धि को प्रदर्शित करती है।

'पहलवानों के आंदोलन पर ओछी राजनीति मत करो..', कांग्रेस को गोल्ड मेडल विजेता का सख्त सन्देश

'ये मकान बिकाऊ है..', दलितों ने अपने घरों पर लगाए पोस्टर, कहा- मुस्लिम आए दिन करते हैं मारपीट

महाराष्ट्र: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत की कार का भीषण एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -