अंतरराष्‍ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर जानिए इस खेल से जुड़ी कुछ रोचक बातें
अंतरराष्‍ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर जानिए इस खेल से जुड़ी कुछ रोचक बातें
Share:

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पूरी दुनिया में हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है, 20 जुलाई 1924 को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) की स्थापना की गई थी। 20 जुलाई को यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया गया था। 1966 से हर साल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ के 185 सदस्यों द्वारा दुनिया भर में पूरे उत्साह उमंग से मनाया जाता है, इस दिन कई स्थानों पर शतरंज की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2013 में 178 देशों में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि दुनिया भर में 60 करोड़ से ज्यादा नियमित शतरंज खिलाड़ी हैं।

एक सर्वेक्षण के मुताबिक विश्व के 70 प्रतिशत व्यस्क लोगों ने जीवन के किसी न किसी स्तर पर शतरंज अवश्य खेला है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ की स्थापना 20 जुलाई, 1924 को की गई थी, इस संघ का मुख्यालय ग्रीस के एथेंस में स्थित है। वर्तमान में 185 देश इसके मेंबर हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताएं को आयोजित करने के लिए गवर्निंग बॉडी के रूप में काम करता है। आपको बता दें कि शतरंज को माइंड गेम यानि दिमागी खेल भी कहा जाता है, इसे खेलने से मष्तिस्क तेज़ होता है।

20 जुलाई से होगा प्रो कबड्डी लीग का आगाज़, जानिए कौन रहा सबसे महंगा खिलाड़ी

अपने नाज़ायज़ संबंधों को लेकर अब्दुल रज़्ज़ाक का बड़ा खुलासा, देखिए वीडियो

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज हुई 23 साल की

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -