46 साल का हुआ भारतीय तट रक्षक बल, जानिए 7 से 158 जहाजों तक कैसा रहा सफर
46 साल का हुआ भारतीय तट रक्षक बल, जानिए 7 से 158 जहाजों तक कैसा रहा सफर
Share:

नई दिल्ली: भारतीय तट रक्षक बल (Indian Coast Guard Day) आज 01 फरवरी, 2022 को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1978 में सिर्फ 7 जमीनी प्लेटफार्मों के साथ एक साधारण शुरुआत से आज आज ICG 158 जहाजों और 70 विमानों के साथ एक अजेय सेना में तब्दील हो चुका है और 2025 तक 200 जमीनी प्लेटफार्मों और 80 विमानों के लक्षित बल प्राप्त करने का अनुमान है।

विश्व में चौथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तट को सुरक्षित करने और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले एक साल में ICG ने समुद्र में 1200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है और अपनी स्थापना के बाद से अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों को मौत से बचा चुका है। "नागरिक प्राधिकरण को सहायता" के अभियानों जैसे बाढ़ के दौरान स्थानीय प्रशासन को मदद, चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाएं, हाल ही में महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा में आई बाढ़ में बल ने अब तक करीब 13,000 कर्मियों को बचाया है। 

कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी ICG रोज़ाना लगभग 50 जहाजों और 12 विमानों को तैनात करके विशेष आर्थिक क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखता है। अपने क्षेत्र में समुद्री मार्गों के जरिए होने वाली तस्करी की रोकथाम करना भारतीय तटरक्षक बल के प्राथमिक कर्तव्यों में शामिल है। पिछले एक साल में बल ने लगभग 4,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स और प्रतिबंधित पदार्थ को पकड़ा है। ICG ने अपनी स्थापना के बाद से आज तक करीब 12,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं।

झोपड़ी में घुसी तेज रफ़्तार कार, 4 महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई.., 3 नाबालिग गिरफ्तार

यूनिसेफ ने अमेरिका से अफगानिस्तान नीति का पुनर्मूल्यांकन करने को कहा

अफगान राष्ट्रपति करजई ने समावेशी सरकार, महिलाओं के अधिकारों की मांग की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -