दान में नहीं, बल्कि क्रांति के जरिए आज़ादी चाहते थे लाला लाजपत राय
दान में नहीं, बल्कि क्रांति के जरिए आज़ादी चाहते थे लाला लाजपत राय
Share:

आजीवन विद्रोह के स्वर मुखरित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को फिरोजपु‍र जिले के ढुडिके ग्राम में हुआ था। लाला जी को सही मायने में क्रांतिकारी कहा जा सकता है। क्योंकि, वे क्रांति के जरिए भारत की आज़ादी चाहते थे, भिक्षु बनकर नहीं। इसलिए उदारवादी कांग्रेसियों से उनके विचार मेल न खाए। किशोरावस्था में स्वामी दयानंद सरस्वती से मुलाकात होने के बाद आर्य समाजी विचारों ने उन्हें प्रेरित किया। 

आजादी के संग्राम में वे तिलक के राष्ट्रीय चिंतन से भी काफी प्रभावित रहे। लाल, बाल और पाल की तिकड़ी के स्वतंत्रता आन्दोलन में संकलित राष्ट्रीय योगदान में लाला लाजपत राय का सम्माननीय स्थान है। 1905 में लाजपत राय गोखले के साथ कांग्रेस प्रतिनिधि के तौर पर इंग्लैंड गए और वहां के लोगों के समक्ष भी भारत की आजादी का पक्ष रखा। 1907 में पूरे पंजाब में उन्होंने कृषि से संबंधित आन्दोलन की अगुवाई की और वर्षों बाद 1926 में जिनेवा में राष्ट्र के श्रम प्रतिनिधि बनकर गए। लालाजी 1908 में पुनः इंग्लैंड गए और वहां भारतीय विद्यार्थियों को राष्ट्रवाद के प्रति जागृत किया। उन्होंने 1913 में जापान व अमेरिका की यात्राएं की और स्वदेश की आजादी के पक्ष को जाहिर किया। उन्होंने अमेरिका में 15 अक्टूबर, 1916 को 'होम रूल लीग' की भी स्थापना की।
 
नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय छात्र संघ सम्मेलन (1920) के प्रमुख होने के नाते उन्होंने विद्यार्थियों को अपने राष्ट्रीय आन्दोलन से जुड़ने का आह्वान किया। 1921 में वे जेल भी गए। 30 अक्टूबर, 1928 को लाहौर में साइमन कमीशन विरोधी जुलूस की अगुवाई करने के दौरान राय गंभीर रूप से जख्मी हुए और 17 नवंबर, 1928 को उनका निधन हो गया।  उनकी ही मौत का बदला लेने के लिए ही शहीद-ए-आज़म भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु ने सांडर्स की हत्या की थी।  

बिहार में भीषण सड़क हादसा, सुशांत सिंह राजपूत के 6 रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

खेल पुरस्कार पाने वालों को कोहली ने दी बधाई, यहाँ देखें सम्मानितों की पूरी सूची

सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानिए आज का नया भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -