कभी ठेले पर पराठे बेचे, आज देश के 'मास्टर शेफ' हैं विकास खन्ना
कभी ठेले पर पराठे बेचे, आज देश के 'मास्टर शेफ' हैं विकास खन्ना
Share:

नई दिल्ली: 14 नवंबर 1971 अमृतसर में जन्में विकास खन्ना आज दुनिया का जाना माना नाम हैं। उन्होंने सिर्फ 17 वर्ष की आयु से ही कमाना शुरू कर दिया था और आज वह न्यूयॉर्क में 'जूनून' नामक रेस्त्रां के मालिक हैं। यही नहीं उनके इस रेस्त्रां के लिए उन्हें मिशलिन स्टार अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। जब विकास जन्मे थे, तब उनके पैरों में अंतर था। वे इसे सबसे छुपाया करते थे। जब बचपन में घर के सारे बच्चे खेला करते थे, उस वक़्त वह अपनी दादी को खाना बनाते हुए देखते थे। 

विकास ने सबसे पहले अपने घर के पीछे एक छोटा से बैंक्विट हॉल शुरू किया था, मगर इसमें वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बहुत से बिजनेस शुरू किए, मगर सफलता नहीं मिली। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि एक समय वह पार्टी में थे और लाइट चली गई। वह जनरेटर चलाने छत पर पहुंचे, मगर जनरेटर बार-बार बंद हो रहा था। इस कारण उन्हें बहुत मुश्किल हो रही थी, पर अचानक सब कुछ सही हो गया। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वह दंग रह गए। उनकी मां जनरेटर का स्विच पकड़ कर खड़ी हुई थीं और उस वक़्त काफी तेज बारिश हो रही थी। इस पर उनकी मां ने कहा कि, 'मैं अपने बेटे को नाकाम होते नहीं देख सकती।'

एक अन्य इंटरव्यू में विकास खन्ना ने कॉलेज में अपने दाखिले के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले ही दो राउंड में फेल हो चुके थे, मगर अभी इंटरव्यू बाकी था। वहां मौजूद लोगों ने अधिकतर उनसे किटी पार्टी को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि पंजाब की महिलाएं, छोले भटूरे और कुल्चे पसंद करती थी। इसके बदले में वह विकास को 20 रुपए देती थीं। एक दिन उनके भटूरे फूल नहीं रहे थे और बारिश होने के कारण तंदूर बंद हो गया था। जिससे सभी महिलाएं बहुत नाराज हो गई थीं, मगर इसके बाद विकास ने फैसला कर लिया कि वह एक एयर-कंडीशन रेस्त्रां खोलेंगे और खुली छतों को टाटा कहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि, 'इस जवाब से वे सब हंसने लगे, मगर मैं उन्हें बस एक ही बात कहता रहा कि मैं अवश्य आप लोगों को एयर-कंडीशन रेस्त्रां खोलकर दिखाउंगा। वह यह कहकर बाहर आ गए। वे मायूस थे, मगर अचानक उन्होंने देखा कि कॉलेज का प्रिंसिपल उनकी ओर आ रहा था। उन्होंने विकास के जनून की तारीफ करते हुए एडमिशन दे दिया।' उन्होंने ये भी बताया कि जब वह अमेरिका गए थे, तो उन्होंने कई रातें सड़कों और स्टेशन पर सोते हुए बिताईं। शेफ उनसे कहा करते थे कि वे उनके हाथ काट देंगे। मगर, विकास ने हार नहीं मानी और आज एक नहीं बल्कि 5 मिशलिन अवॉर्ड उनके नाम हैं। विकास जाने माने शो 'मास्टर शेफ' को भी होस्ट कर चुके हैं। इस शो में उन्होंने बताया भी था कि बचपन में उनकी दादी अमृतसर की एक छोटी सी गली में पराठे बनाती थीं और वह अपनी मां के साथ उसे बेचा करते थे। जिसके बाद आज वो अपने मेहनत से यहाँ तक पहुंचे हैं। 

अपने अंतिम समय में किस बात से दुखी रहने लगे थे नेहरू ?

जल्द शुरू होगा मस्जिद-ए-अयोध्या का निर्माण, बस नक्शा पास होना बाकी

वाराणसी में अब 100 सीटों पर होगा नगर निगम चुनाव, बदले गए 10 वार्डों के नाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -