शतरंज के बेताज बादशाह हैं विश्वनाथन आनंद, 5 बार रह चुके हैं विश्व चैंपियन
शतरंज के बेताज बादशाह हैं विश्वनाथन आनंद, 5 बार रह चुके हैं विश्व चैंपियन
Share:

शतरंज के बेताज बादशाह कहे जाने वाले विश्वनाथन आनंद आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 दिसंबर 1969 को मद्रास और वर्तमान चेन्नई में हुआ था। बता दें कि आनंद ही पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया था, जिसका नाम अब बदलकर मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। साथ ही ये पहले ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 

उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ आनंद को विशी के नाम से भी जाता है। विश्वनाथ आनंद वर्ष 2000, 2007, 2008, 2010, 2012 में कुल पांच बार शतरंज में विश्व चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं। आनंद पहले ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्हें वर्ष 2010 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के लंच प्रोग्राम में शिरकत करने का निमंत्रण दिया गया था। बता दें कि शतरंज के खेल में विश्वनाथन आनंद को ले जाने में उनकी मां की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे जब महज छह वर्ष के थे, तब से शतरंज खेलते थे। आनंद का नाम वर्ष 1991 में तब सुर्ख़ियों में आया जब उन्होंने गैरी कोस्परोव को मात देकर पहली बार अपनी छाप छोड़ी। इस जीत के बाद लोग आनंद को पहचानने लगे।

बता दें कि शतरंज के जादूगर, विश्वनाथन आनंद को अर्जुन अवॉर्ड, पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, पद्म भूषण अवॉर्ड, पद्म विभूषण अवॉर्ड, सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड और नेशनल सिटीजंस अवॉर्ड, बुक ऑफ द ईयर अवॉर्ड सहित कई बार चेस ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: कराची पुलिस ने तैयार की सुरक्षा योजना

सर्विसेज ने अपने नाम की राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में ट्रॉफी

पीएनसी चैंपियनशिप: कार एक्सीडेंट में चोटिल हुए टाइगर, अगले सप्ताह कर सकते है वापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -