वो रक्षा मंत्री, जिसके कारण देश ने सुना 'सर्जिकल स्ट्राइक' का नाम
वो रक्षा मंत्री, जिसके कारण देश ने सुना 'सर्जिकल स्ट्राइक' का नाम
Share:

पाकिस्तान की नापाक करतूतों का उसे मुंहतोड़ जवाब देने वाले देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की आज 66वीं जयंती है। बता दें कि तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के नेतृत्व में ही देश ने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक का नाम सुना। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान में आतंकियों के शिविरों को तबाह कर दिया था। 

अपनी सादगी के लिए विख्यात मनोहर परिकर अपने मजबूत नेतृत्व और कुशल प्रशासन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) में इंडियन आर्मी के सर्जिकल हमले का श्रेय भी संघ की शिक्षा को दिया था। 2000 में परिकर ने पहली बार गोवा की बागडौर संभाली और CM बने। 2002 में परिकर ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 2005 में मनोहर परिकर की सरकार विधानसभा में अल्पमत में आ गई थी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों ने सदन से इस्तीफा दे दिया था।

2007 में दिगंबर कामत की अगुवाई में कांग्रेस ने गोवा चुनाव में परिकर को मात दी। 2012 परिकर के नेतृत्व में भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ जीत हासिल की। 2014 में मनोहर परिकर को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। उन्होंने अरुण जेटली की जगह ली थी। 2017 में मनोहर परिकर ने एक बार फिर गोवा के सीएम बने थे। 2019 तक इस पद को संभालने के बाद एक लंबी बीमारी के चलते पर्रिकर का निधन हो गया, देश को उनकी कमी आज भी खलती है।   

सब्जी बेचने को मजबूर हुआ ये मशहूर खिलाड़ी, बयां किया अपना दर्द

बहुत ही खास है '12 दिसंबर' का इतिहास, आज ही के दिन भारत को मिली थी 'दिल्ली राजधानी'

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना हमारे ईमानदार इरादों का वसीयतनामा: प्रधानमंत्री मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -