Nov 20 2016 12:00 PM
प्रदर्शनी में अक्सर वही चीज़े होती हैं जिन्हें लोगों को दिखाना सही रहता है। और ऐसी ही चीज़े होती हैं जो दिखने लायक होती है। लेकिन एक प्रदर्शनी में मरे हुए जानवरों को रखा जाता है। आइये बताते हैं इसके बारे में। दरअसल, रूस की राजधानी St. Petersburg में है ये म्यूजियम। इस म्यूजियम में बेल्जियन आर्टिस्ट Jan Fabre द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाती है।
ये एक फेमस म्यूजियम है Hermitage म्यूज़ियम जो कि दुनिया भर में फेमस है। यहाँ की प्रदर्शनी देख कर पशु रक्षा समिति वाले हैरान रह गए। आप भी हैरान रह जायँगे ये जानकर। इस कलाकार की प्रदर्शनी में आपको छत से लटकाए हुए कुत्तों के मृत शरीर, ज़मीन पर मरे पड़े खरगोश और ईसा मसीह की तस्वीर पर टंगी मरी बिल्लियां देखने को मिलेंगी। इस पर बहुत विरोध भी हो रहा है।
कलाकार का कहना है कि ये पशु इन्हें मरे हुए ही मिले थे ,यहाँ तक की वो खुद एक पशु प्रेमी हैं। आपको बता दे Fabre को अब तक 20,000 शिकायतें मिल चुकी हैं इस प्रदर्शनी को लेकर और कई हमले भी हो चुके हैं।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED