गोली लगने से अभ्यास कर रहे जवान की मौत...
गोली लगने से अभ्यास कर रहे जवान की मौत...
Share:

चुरू : सेना को अपने एक जवान को अभ्यास के दौरान खोना पड़ा है। दरअसल सेना द्वारा यह अभ्यास राजस्थान के चुरू जिले में किया जा रहा था। यहां के लखनवास गांव में सेना का अभ्यास शिविर लगा हुआ है। रविवार को हुए इस अभ्यास में जवान के सिर में गोली लग गई।

गोली लगने से जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जवान प्रकाशचंद अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान गोली उनके सिर में लग गई। वे उत्तराखंड के बागेश्वर के निवासी थे।

उनकी मृत्यु को लेकर पिता मोहन सिंह को जानकारी दे दी गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दूसरी ओर सूचना मिलने पर परिजन तारनगर राजकीय अस्पताल पहुंच गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -