सेना का जवान 1 करोड़ की अफीम के साथ गिरफ्तार
सेना का जवान 1 करोड़ की अफीम के साथ गिरफ्तार
Share:

बिहार/गया : बाराचट्टी क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में करीब एक करोड़ के अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें आर्मी में कार्यरत व एक पूर्व जवान शामिल है। मामले की छानबीन की जा रही है, जानकारी के अनुसार बाराचट्टी  थाने की पुलिस ने विशेष छापेमारी कर इन तीनों को गिरफ्तार किया। जिसमें राजस्थान के रहने वाले एक रिटायर्ड आर्मी जवान गोपीलाल भी शामिल है। दूसरा कृष्णा राम सैनिक अस्पताल नामकुम में कार्यरत है।

तीसरा व्यक्ति लेखा सिंह भोक्ता चतरा जिले के पंचफेनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है, प्रेसवार्ता के दौरान गया SSP मनु महाराज ने बताया कि सेना के जवानों का संबंध अंतरराष्ट्रीय तस्करों और नक्सलियों से होने की आशंका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।मामले की छानबीन जारी रहेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -