सैन्य जवान ने खुद को मारी गोली
सैन्य जवान ने खुद को मारी गोली
Share:

सांबा : एक बार फिर सेना के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बातों का खुलासा नहीं हो पाया है। मगर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस मामले में जांच में जुटे हुए हैं। जवान ने खुद को गोली अपनी सर्विस रिवाॅल्वर से मारी। सैन्य जवान आदर्श कुमार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था।  

सांबा जिले में हुई इस वारदात से जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी द्वारा कहा गया है कि आदर्श कुमार नामक सेना के जवान द्वारा जिले के बंगलाड क्षेत्र में सर्विस राईफल से स्वयं को गोलीमार दी गई। जवान ने आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज़ सुनकर जवान के साथी दौड़कर वहां पहुंचे।

जवान आदर्श को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत को लेकर उसके परिजन को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -