आर्मी जवान ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो लाठी डंडों से पीटकर कर दी हत्या
आर्मी जवान ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो लाठी डंडों से पीटकर कर दी हत्या
Share:

नई दिल्ली: मेरठ में आर्मी के एक जवान की कुछ गुंडो ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुंडे लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जवान ने इसका विरोध किया तो बदमाशो ने लाठीयों से उसके ऊपर हमला कर दिया लेकिन इस बीच लगभग 150 लोगो की भीड़ मूक दर्शक बने तमाशा देख रही थी।

मामला गुरुवार शाम का है, जब सेना के जवान वेदमित्र दूध लेने जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि कुछ गुंडे एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। वेदमित्र ने लड़की से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। सेना का जवान लड़की को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ गया। थोड़ी ही देर बाद में छेड़छाड़ कर रहे बदमाशो के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और वेदमित्र पर लोहे की रॉड, हॉकी, बेसबॉल के डंडों और लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया. इसके बाद जवान घायल हो गया। बदमाश वेदमित्र को मरा हुआ समझ कर भाग निकले। बाद में लोगो ने सेना के जवान को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -