सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे का बड़ा बयान, कहा-  लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं घुसपैठिए
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे का बड़ा बयान, कहा- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं घुसपैठिए
Share:

नई दिल्ली: इंडियन आर्मी ने हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा भारत में घुसपैठ के लिए उपयोग की जाने वाली सुरंगों का पता लगाया है। इसे लेकर आज भारतीय थल सेना के अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि पाकिस्तानी घुसपैठिए बर्फ के स्तर में इजाफा होने से पहले भारत में घुसपैठ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा पहुँचाने के लिए किया जा रहा है।

भारतीय थल सेना के अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने शनिवार को कहा कि, 'हमारी पश्चिमी सीमाओं पर चल रही स्थिति में, आतंकवाद एक गंभीर संकट बना हुआ है और यह सभी कोशिशों के बाद भी समाप्त नहीं हो रहा है। सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।'

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने आगे कहा कि, 'सर्दियों की शुरुआत के साथ, पास और बर्फ के स्तर में वृद्धि से पहले घुसपैठ का प्रयास किया जा रहा है। यह इस कारण से है कि वे दक्षिण की तरफ बढ़ना शुरू कर चुके हैं और अब पूरे आईबी में निचले क्षेत्रों की सुरंगों के माध्यम से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही जम्मू कश्मीर में सेना को खुली छूट दे दी गई है।  ' 

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 1 दिसंबर से बदलेगा ये नियम

चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाएँ हुई स्थगित

PSUs FY21 कैपेक्स लक्ष्य में 39pc तक आई गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -