जवानों के बीच पहुंचे सुहाग, बताया गौरवपूर्ण दिन

पटना :  भारतीय थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग शनिवार को बिहार रेजिमेंट के जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने वहां जवानों की सलामी ली तथा यह कहा कि शनिवार का दिन सेना और देश के लिये गौरवपूर्ण है। शनिवार को बिहार रेजिमेंट सेंटर की 75 वीं वर्षगांठ पर हीरक जयंती समारोह की शुरूआत हुई।

इस अवसर पर हिस्सा लेने पहुंचे जनरल सुहाग ने न केवल जवानों से मुलाकात की वहीं यह भी कहा है कि हमें हर चुनौती का जवाब देने के लिये तैयार रहना होगा। कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने सेना प्रमुख को सलामी दी तथा उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया। रेजिमेंट के जवानों ने साहसिक करतब दिखाये। थल सेनाध्यक्ष सुहाग करीब एक घंटे से अधिक रेजिमेंट की हीरक जयंती समारोह में मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बिहार रेजिमेंट का इतिहास गौरवशाली रहा है तथा रेजिमेंट के जाबांज जवानों ने देश के लिये लड़ाई लड़कर अपनी कुर्बानी भी दी है।

दलबीर सुहाग ने लगाए विदेश राज्यमंत्री वीके..

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -