सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर PM मोदी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर PM मोदी और राजनाथ सिंह ने दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ने वाले जवानों को आज PM मोदी ने सलाम किया है। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि इन जवानों को सम्मानित करने के लिए हर साल आज ही के दिन यानी 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जवानों की वीरता को सलाम किया। आप देख सकते हैं प्रधानमंत्री ने जवानों की वीरता की सलाम करते हुए एक ट्वीट किया है।

 

अपने ट्वीट में वह लिखते हैं, 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। भारत को उनकी वीरता भी सेवा और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व है। हमारी सेनाओं के कल्याण में योगदान दें। यह कार्य हमारे कई बहादुर कर्मियों और उनके परिवारों की मदद करेगा।' वहीं उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है, 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, मैं भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा को सलाम करता हूं। यह दिन हमें पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल हुए सैनिकों और उन लोगों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हमारे महान कर्तव्य की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि भारत साल 1949 से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में 7 दिसंबर को मनाता आ रहा है। इस दिन को जवानों के लिए अहम माना जाता है। इसकी वजह यह भी कही जाती है कि इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है और इस दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कहा जाता है।

शादी के दिन कोरोना पॉजिटिव मिली दुल्हन फिर पीपीई किट पहनकर जोड़े ने लिए 7 फेरे

एप्पल के सह-संस्थापक के नए उद्यम ने ऊर्जा दक्षता का किया निर्माण

SC ने पत्रकार अमीश देवगन के खिलाफ दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -