दो महीने में हुई इन आठ सितारों की शादी, बंधे सात जन्मों के लिए
दो महीने में हुई इन आठ सितारों की शादी, बंधे सात जन्मों के लिए
Share:

वर्ष 2020 का दूसरा महीना शुरू हो चुका है, और इन दो महीनों में कई सितारे शादी के बंधन में बंध गए है। वहीं इस साल की शुरुआत में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट्स ने सात फेरे ले लिए है। इसके अलावा कपूर खानदान के चिराग ने भी सात जन्म की कसम खाई है। जानिए इस साल कौन से आठ सितारे हैं जिन्होंने शादी कर ली है। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने धूमधाम से ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग  के साथ सात फेरे ले कर सात जन्म की कसम खा ली है। दरअसल इन दोनों की शादी 10 फरवरी को थी जिसके बाद दोनों ने 11 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस पार्टी में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। फिलहाल इस मौके पर सबकी निगाहें काम्या पंबाजी और शलभ पर ही रहीं है।

इस खास दिन पर काम्या नई दुल्हन के लिबास में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें'  में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने शादी कर ली है। वहीं इस अभिनेता का नाम अनुराग शर्मा हैं। असल में अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे। नंदिनी के साथ अनुराग ने 31 जनवरी को सात फेरे ले लिए है। इसके बाद बात करते है कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के संग शादी के बंधन में तीन फरवरी को बंध गए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। बॉलीवुड के कई स्टार्स और करीबी इस हाई-प्रोफाइल समारोह में मौजूद हुए। 

वहीं शादी के बाद अरमान जैन अपनी पत्नी अनीसा मल्होत्रा के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए। अनीसा ने लाल रंग का जोड़ा पहन रखा था और अरमान शेरवानी में काफी जच रहे थे। इसके अलावा टीवी सीरियल 'मे आई कमइन' और सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने शादी कर ली है। नेहा ने पांच जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह संग सात फेरे ले लिए है। नेहा और शार्दुल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। यह शादी मराठी रीति रिवाज से हुई। अपनी शादी में नेहा पीच कलर की साड़ी और कुंदन की ज्वैलरी पहने नजर आईं । इसके साथ ही शार्दुल क्रीम रंग का पायजामा-कुर्ता पहने थे।

BB13 : बिगबॉस ने दिखाई आसिम रियाज़ की अबतक की जर्नी, फैंस के सामने हुए शर्टलेस

BB13: शहनाज ने कही सिद्धार्थ को लेकर ऐसी बात, सुनकर रश्मि हुई हैरान

BB13 : जानिये क्या विनर को मिलेगा डबल प्राइज मनी, यह है पूरी डिटेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -