मलाइका अरोड़ा संग लंदन में  डिनर करते नजर आए अर्जुन
मलाइका अरोड़ा संग लंदन में डिनर करते नजर आए अर्जुन
Share:

बॉलीवुड इंडस्ट्री के गलियारों से हमेशा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर सुनने के लिए मिल रही है। ये कपल बीते चार से वर्ष  एक-दूसरे को डेट करते हुए आ रहे है और आए दिन सोशल मीडिया पर इन दोनों की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिल जाता है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा कर दी है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की कंपनी को बेस्ट बताया है। दरअसल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा डिनर डेट पर गए हुए थे।

अर्जुन कपूर से मिलने पहुंची मलाइका अरोड़ा: खबरों का कहना है कि अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी मूवी की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में हैं। वह लंदन में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी की मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वक़्त बिताने के लिए लंदन गई हैं। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर साझा की है और उन्हें बेस्ट कंपनी देने वाला बताया है। दरअसल, ये कपल एक साथ डिनर डेट पर गया था। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा एक दिन पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं और उनकी  फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी थी। 

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते पर हुईं ट्रोल: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बहुत वक़्त  से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए एक साथ ट्रिप पर जाते रहते हैं। दोनों हमेशा ही खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी उम्र के अंतर को लेकर अक्सर ट्रोल होते हैं लेकिन इस कपल को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो अर्जुन कपूर फिल्म 'कुत्ते' और फिल्म 'द लेडी किलर' में दिखाई देने वाले है। वहीं, मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ 'द अरोड़ा सिस्टर्स' नाम का एक शो करने जा रही हैं।

कभी डॉक्टर बनाना चाहते थे आयुष्मान, BTS के नए वीडियो में हुआ खुलासा

'बैन हो आदिपुरुष': सैफ को रावण बना देख भड़के लोग, कहा- 'बनाने से पहले पढ़नी थी रामायण'

मुनव्वर फारुकी ने कहा सोशल मीडिया को अलविदा, वीडियो शेयर कर खुद बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -