IPL 2021: नीलामी के लिए रजिस्टर हुए अर्जुन तेंदुलकर, ये है बेस प्राइस
IPL 2021: नीलामी के लिए रजिस्टर हुए अर्जुन तेंदुलकर, ये है बेस प्राइस
Share:

मुंबई: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2021 की नीलामी के लिए पंजीकरण करा लिया है। मुंबई के इस ऑलराउंडर ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर कुछ वर्षों के लिए मुंबई इंडियंस के साथ नेट बॉलर के रूप में रहे और IPL 2020 के लिए यूएई दौरे पर भी गए थे।

टेस्ट मैचों में भारत अंडर-19 का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी अर्जुन तेंदुलकर पिछले सीज़न में खेलने के लिए पात्र नहीं थे, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट नहीं खेला था। अर्जुन ने हाल ही में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी शुरुआत की। हालांकि उन्होंने टूर्नामेंट में अधिक रन नहीं बनाए, इसके साथ ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 7 ओवर में 67 रन दिए और 2 विकेट लिए। अब जब वह अपनी पहली IPL नीलामी में उतरने वाले हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम उनपर दांव लगाती है। चूंकि वह कुछ सालों के लिए मुंबई इंडियंस के सेट-अप का हिस्सा रहा है, इसलिए पांच बार की चैंपियंस मुंबई अर्जुन पर भरोसा दिखा सकती हैं।

सीनियर स्तर पर सिर्फ दो मैच खेलने के बाद भी अर्जुन को अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का अनुभव है। उन्होंने 2017 वर्ल्ड कप के फाइनल की पूर्व संध्या पर भारतीय महिला टीम को नेट में गेंदबाजी की थी। उन्होंने इंग्लिश बेट्समैन्स को भी गेंदबाजी की और एक बार जॉनी बेयरस्टो को टो-क्रशिंग यॉर्कर से चोटिल किया। 2017 में अर्जुन को वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन बेट्समैन्स को गेंदबाजी करते हुए देखे गए थे।

Ind Vs Eng: रुट के शतक से मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, क्या आज पास पलटेगी 'विराट ब्रिगेड' ?

OMG! वनडे मैच में तिहरा शतक, इस बल्लेबाज़ ने 129 गेंदों में ठोंक डाले 312 रन, 26 छक्के

गोवा के खिलाफ ड्रॉ से खुश है खालिद जमील

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -