पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे को अब थावरचंद गहलोत की नसीहत
Share:

भोपाल : संपत्ति विवाद के चलते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी उनके बेटे अजय सिंह के खिलाफ अदालत पहुंच गई है.  इस पर अब केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने भी अजय सिंह को सलाह देते हुए कहा कि अजय सिंह को इन परिस्थितियों में अपनी मां का ख्याल रखना चाहिए. माता पिता जिस तरह से बच्चों का लालन पालन करते हैं बच्चों की जिम्मेदारी है कि वो भी माता पिता का भरण पोषण करें. गौरतलब है कि अजय सिंह ने इसका दोषारोपण सीएम शिवराज पर किया और जवाब में इस मामले पर राजनीति करने की बजाए अजय सिंह को अपनी मां का ख्याल रखने कि बात शिवराज ने भी कह दी थी. 

गहलोत ने कहा कि उनके मंत्रालय में इसके लिए नियम बना हुआ है. उन्होंने कहा कि हालांकि मामला न्यायालय में लंबित है, लेकिन अजय सिंह को चाहिए कि ये मामला जल्दी सुलझाएं. गहलोत ने कहा कि भरण पोषण माता पिता का कानूनी अधिकार है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अजय सिंह सरकार पर आरोप न लगाएं. वे मां को घर लाएं और इलाज कराएं, मां-मां होती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार पर आरोप लगाना घटियापन की पराकाष्ठा है.

शिवराज के इस बयान वाला वीडियो खूब वाइरल हुआ है जिसमे वे अजय सिंह को माँ के प्रति जिम्मेदारी समझाते और सरकार पर इल्जाम न लगाने की नसीहत देते दिख रहे है. गौरतलब है कि स्वर्गीय अर्जुन सिंह की 84 वर्षीय पत्नी सरोज सिंह अपने NRI दामाद और बेटी के साथ दोनों बेटों अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और संपत्ति से बेदखली का मामला लेकर अदालत पहुंच गई है. 

 

देखें वीडियो : यह पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे का घटियापन है-शिवराज

मध्यप्रदेश: क्यों नजर अंदाज किए जा रहे हैं अजय सिंह

पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की पत्नी बेटे के खिलाफ कोर्ट पहुंची

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -