ममता को झटका देने की तैयार में भाजपा, अर्जुन सिंह बोले- TMC के 5 सांसद बदलेंगे पाला
ममता को झटका देने की तैयार में भाजपा, अर्जुन सिंह बोले- TMC के 5 सांसद बदलेंगे पाला
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है, किन्तु इससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ममता बनर्जी के झटका देने की तैयारी में लगी हुई है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सौगत राय सहित चार अन्य सांसद जल्द ही पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि सौगत राय TMC के बड़े नेता माने जाते हैं, वे चौथी बार सांसद बने हैं, इससे पहले वे 5 बार MLA भी रह चुके हैं।

उत्तरी 24 परगना जिले के जगदल घाट में छठ पूजा में शामिल हुए भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दम दम सीट से सांसद सौगत राय TMC छोड़ना चाहते हैं। सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि, मैं बार-बार कह रहा हूं कि 5 टीएमसी सांसद कभी भी इस्तीफा देकर भाजपा में आ जाएंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इन 5 नामों में सौगत राय भी शामिल हैं, तो अर्जुन सिंह ने कहा, कैमरे के सामने सौगत राय TMC नेता और ममता बनर्जी का मीडिएटर होने का ढोंग कर रहे हैं।

अर्जुन सिंह ने बताया कि, उन्होंने शुभेंदु अधिकारी से भी चर्चा की। किन्तु एक बार कैमरा घूमेगा, आप इस सूची में उनका नाम भी शामिल कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल में परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी की TMC के खिलाफ बगावत को लेकर अर्जुन सिंह ने कहा, वे एक दिग्गज नेता हैं। ममता बनर्जी, शुभेंदु और अन्य नेताओं की बुनियाद पर बड़ी नेता बन गई हैं, इन्हीं नेताओं ने परिश्रम किया और पार्टी के लिए अपना खून दिया।

आगरा में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या पर बिफरे अखिलेश, योगी सरकार पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ की राज्यमंत्री कल्पना सिंह के पति यूपी में गिरफ्तार, लगा ये संगीन आरोप

छह दशक में पहली बार व्हाइट हाउस में तिब्बती नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -