150 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके है अर्जुन सरजा
150 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके है अर्जुन सरजा
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता अर्जुन सरजा आज यानी आज यानी 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे है। सिनेमा जगत में अर्जुन सरजा को अर्जुन के नाम से जाना जाता है। अर्जुन सरजा एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में उनके प्रशंसक उन्हे "एक्शन किंग" के रूप में जानते है। 

वही अर्जुन सरजा विशेष रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं। इसके अलावा श्रीनिवास सरजा ने कई कन्नड़ एवं तेलुगु भाषा फिल्मों में काम किया है। अर्जुन सरजा 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके है। जिनमें से ज्यादातर में मुख्य किरदार हैं। बता दे कि 1993 में उन्होंने ए.  शंकर की ब्लॉकबस्टर जेंटलमैन में अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ एक्टर का पुरस्कार हासिल किया है। अर्जुन कई बार तमिलनाडु राज्य फिल्म अवार्ड जीत चुके है। इस के चलते उन्होने जय हिंद, कर्ण जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्मों में काम किया है।

वही बात यदि करियर की करें तो अर्जुन सरजा ने राजनीतिक, एक्शन-थ्रिलर हर तरह की फिल्मों में काम किया है। वही अर्जुन ने तेलुगु फिल्म हनुमान जंक्शन (2001) तथा कन्नड़ फिल्म श्री मंजूनाथ (2001) में एक्टिंग की है। साथ ही, श्रीनिवास सरजा कन्नड़ फिल्म प्रसाद में नजर आए थे, जिसे बर्लिन फिल्म कार्यक्रम में प्रदर्शित किया था। उन्हे इस फिल्म में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवार्ड प्राप्त हुआ था। श्रीनिवास सरजा के चाहने वालो की इतनी लंबी सूची है, कि उनकी हर फिल्म हिट हो जाती है।

नहीं होगा इस मशहूर कपल का तलाक, सामने आई इस तस्वीर को देख झूमे फैंस

इंजेक्शन के कारण अचानक इतनी बड़ी हो गई थी ये एक्ट्रेस, देखकर हर कोई रह गया था हक्का-बक्का

मौनी रॉय संग नजर आई जन्नत, कातिलाना अदाएं देख छूटे फैंस के पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -