अर्जुन रामपाल ने बदला अपना लुक, देख हैरान हुए फैंस
अर्जुन रामपाल ने बदला अपना लुक, देख हैरान हुए फैंस
Share:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों बहुत बदल चुके हैं। जी हाँ, उन्होंने हाल ही में अपना लुक बदल लिया है। आप उनका नया लुक देख सकते हैं जो हैरान करने वाला है। इन तस्वीरों में अर्जुन को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। इस समय अर्जुन को देखकर फैंस चौंक गए हैं और उनकी तवीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। अर्जुन की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं।

वैसे इन तस्वीरों में अर्जुन रामपाल प्लेटिनम ब्लॉन्ड हेयर में नज़र आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस लुक में वो एकदम अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वैसे अर्जुन रामपाल का सिल्वर रंग के बालों में नया लुक देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं और अब फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कमेंट में कोई उन्हें हॉलीवुड स्टार कह रहा है तो कुछ लोगों को उनका ये नया स्टाइल पसंद नहीं आया।

वैसे अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार 'नेल पॉलिश' फिल्म में नज़र आए थे, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वही अपकमिंग मूवी की बात करें तो अर्जुन जल्द ही कंगना रनौत के साथ 'धाकड़' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह बहुत उत्साहित हैं।

नए अवतार में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला, तस्वीर देख फैंस हुए दंग

यूपी में बारिश के आतंक से बढ़ा पानी का स्तर, बीच नदी में बंद हुआ बोट का इंजन

कर्नाटक बना रहा है राज्य में रक्षा प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने की योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -