अर्जुन-मलाइका के अफेयर पर प्रियंका ने किया खुलासा
अर्जुन-मलाइका के अफेयर पर प्रियंका ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आजकल अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को उजागर नहीं किया है लेकिन सभी इनके रिश्ते की सच्चाई को देख पा रहे हैं. सोनो ही अपनी नजदीकियों के चलते लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं. उन्हें अक्सर आउटिंग पर साथ देखा जा सकता है. हालांकि दोनों ने इस बारे में ऑफिशली कुछ भी नहीं कहा है. इतना ही नहीं आप जानते ही हैं कि इन दोनों की शादी के चर्चे में भी हो रहे हैं. इस बारे में हाल ही प्रियंका चोपड़ा का बयान आया है. 

दरसल, करण जौहर के चैट शो पर प्रियंका चोपड़ा ने इस पर खुलासा किया है. उनके साथ काउच पर करीना कपूर खान भी मौजूद थीं. करण जौहर ने प्रियंका से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं? इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्हें बस इतना पता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर डेट कर रही हैं. इसके बाद जब करण जौहर ने करीना से पूछा कि क्या वह उनकी ब्राइड्समेड बनेंगी? इस पर करीना सवाल को टाल गईं और प्रियंका चोपड़ा से कहा कि वह हॉलिवुड की कुछ गॉसिप शेयर करें. 
 
इसी बीच अगर खबरों की माने तो मलाइका और अर्जुन इसी साल शादी कर सकते हैं हालांकि यह ऑफिशल नहीं है और कपल की तरफ से खबर मिलने तक हमें इंतजार करना पड़ेगा. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर डिनर डेट पर अक्सर दिखाई देते हैं और इन्हें की चर्चे आजकल आम हो रहे हैं. 

अर्जुन के इस डैशिंग लुक को देखकर खुद को रोक नहीं पाई मलाइका, किया ऐसा कमेंट

बहन अंशुला की तरफ से अर्जुन के रिश्ते को मिली हरी झंडी, जानिए पूरा मामला

बोनी कपूर को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही मलाइका, पहनी ऐसी टीशर्ट!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -