वीडियो शेयर कर अर्जुन ने दी बहन अंशुला को जन्मदिन की बधाई
वीडियो शेयर कर अर्जुन ने दी बहन अंशुला को जन्मदिन की बधाई
Share:

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बेहतरीन अभिनेता है और उन्हें लोग बहुत प्यार देते हैं। अब आज अर्जुन की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) का जन्मदिन है। ऐसे में अंशुला के बर्थडे पर भाई अर्जुन ने एक क्यूट वीडियो शेयर करते हुए बहन को विश किया है। आप देख सकते हैं इस खास वीडियो के साथ ही अर्जुन ने एक मैसेज भी लिखा है। जी दरअसल इस वीडियो में आप साफ़-साफ़ देख सकते हैं कि दोनों एक जैसी टी शर्ट और शर्ट पहने हुए हैं और दोनों डांस कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इस दौरान बैकग्राउंड में बादशाह का गाना जुगनु चल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'हमेशा अच्छे दिल वाली इंसान रहना, हर दिन अपने बेस्ट वर्जन में रहना। हमेशा खुश रहना और स्माइल करते रहना। याद रहे मैं और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। हैप्पी बर्थडे अंशुला कपूर। आशा है जो तुम चाहती हो वो सब तुम्हें इस साल मिले। लव यू।' आप देख सकते हैं अर्जुन के इस पोस्ट पर अंशुला ने भी आई लव यू कमेंट किया है हार्ट इमोजी के साथ। अब फैंस और सेलेब्स भी अर्जुन के पोस्ट पर अंशुला को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बोनी कपूर के चारों बच्चों में अंशुला कपूर ही एक्टिंग की दुनिया में नहीं हैं।

जी हाँ और अंशुला के अलावा अर्जुन, जाह्नवी पहले से ही बॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं। बात करें खुशी की तो वह भी जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इन दिनों डेब्यू से पहले वह एक्टिंग सीख रही हैं। अंशुला के बारे में बात करें तो उनका शुरू से एक्टिंग की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है। जी दरअसल वह थोड़ी शर्मीली भी हैं। हालाँकि फिर भी उनकी फैन फॉलोविंग है। अंशुला फैन काइंड वेबसाइट की फाउंडर हैं। इस वेबसाइट के जरिए अंशुला जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं।

पत्नी दीपिका पादुकोण को लेकर रणवीर सिंह ने कही दिल जीत लेने वाली बात

प्रिकॉशन ऐड से लेकर मधुबन में राधिका नाचे गाने तक कई विवादों से है सनी लियोनी का संबंध

VIDEO: अपनी भांजी संग तम्मा-तम्मा गाने पर जमकर थिरके सलमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -