इन अभिनेत्रियों के साथ काम करते नजर आएँगे अर्जुन कपूर
इन अभिनेत्रियों के साथ काम करते नजर आएँगे अर्जुन कपूर
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर चर्चाओं का विषय बने हुए है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है तब से फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। इस मूवी में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी दिखाई देने वाले है। मूवी 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। वहीं, अर्जुन कपूर इन दिनों अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ मूवी 'द लेडी किलर' की शूटिंग करते हुए दिखाई दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि अर्जुन कपूर ने एक और प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है। जिसमे वह भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के साथ काम करते नजर आने वाले है।

मुदस्सर अजीज की मूवी 'मेरी पत्नी का रीमेक': ' खबरों का कहना है कि डायरेक्टर मुदस्सर अजीज एक दिलचस्प कॉमेडी मूवी बनाने के इच्छुक हैं। इस मूवी में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर को लेकर बात की जा रही है। इस मूवी का नाम 'मेरी पत्नी का रीमेक' हो सकता है। बताते चलें कि जहां पहले से ही अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मूवी 'द लेडी किलर' में कार्य कर रहे हैं। वहीं, अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह मूवी 'सरदार का ग्रैंडसन' में काम कर चुके हैं। वाशु भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट के द्वारा प्रोड्यूस होने वाली इस मूवी  के सितंबर में फ्लोर पर जाने का अनुमान है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप: अर्जुन कपूर हाल ही में अपना 37वां सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस गए थे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ ही थी। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी रोमांटिक फोटोज फैंस के लिए साझा कर दी थी। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते 5 वर्ष से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह दोनों हमेशा ही एक साथ दिखाई देते है और अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हैं।

एक्शन फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग टाइगर ने मिलाया हाथ

एक बार फिर चर्चाओं में आई उर्वशी, जानिए क्या है वजह

मिर्जापुर के गुड्डू भैया की बहन डिम्पी को देख दीवाने हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -