पहली बार पिता संग आउटिंग पर निकले अर्जुन कपूर
पहली बार पिता संग आउटिंग पर निकले अर्जुन कपूर
Share:

अभिनेता अर्जुन कपूर यूं तो अपनी लेडीलव संग मलाइका अरोड़ा संग अक्सर घूमने के लिए निकल चुके है। दोनों की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन जाती है। अब हाल ही में एक बार फिर अर्जुन वेकेशन एंजॉय करने निकले हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका संग नहीं, बल्कि पिता बोनी कपूर संग नज़ारे का मजा ले रहे है। पापा संग आउटिंग पर निकले अर्जुन बहुत खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी भी व्यक्त कर दी है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो  साझा किया है। वीडियो में अर्जुन अपने पापा बोनी कपूर के साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे है। जिसमे वह अपनी बहन अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए भी बोलते हुए दिखाई दे रहे है।  वीडियो साझा कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा-''HANS ZIMMER LIVE पापा बोनी कपूर के साथ! क्या अनुभव है! यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है... यह भावनात्मक, प्रेरणादायक और अविश्वसनीय था। इसे मेरी बकेट लिस्ट से हटा दिया... सही अर्थों में एक ज़बरदस्त ऑडियो और विज़ुअल शो। उसके द्वारा किए गए मेरे सभी पसंदीदा गानों को करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखना... क्या इससे बेहतर कुछ हो सकता है?'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 
वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म 'कुत्ते' में देखा गया था। उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब वह जल्द ही मूवी द लेडी किलर, मेरे हस्बैंड की बीवी जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले है।

 

विवादों से बाहर नहीं आ पा रही केरल स्टोरी, सेंसर बोर्ड ने उठाया ये कदम

जासूसी थ्रिलर में होगा सस्पेंस का मुख्य हिस्सा अली फ़ज़ल का किरदार

The Kerala Story: 'आधी रात को होटल छोड़कर भागना पड़ा..', डायरेक्टर ने सुनाया शूटिंग का किस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -