मलाइका के लिए फोटोग्राफर बने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर
मलाइका के लिए फोटोग्राफर बने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर
Share:

इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। जी हाँ, दरअसल दोनों गोवा में हैं और वहां के मौसम का जमकर आनंद ले रहे हैं। आप देख सकते हैं हाल ही में उन्होंने फोटोज शेयर कर अपने हैप्पी मोमेंट्स को फैंस से बांटा हैं। इन तस्वीरों में दोनों की बेहतरीन बॉन्डिंग दिख रही है। वैसे मलाइका ने अपनी एक बूमरैंग भी शेयर की है जिसमें वे स्व‍िमसूट में पूल के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं।

वैसे आप देख सकते हैं इसमें अर्जुन कपूर पूल के अंदर से मलाइका की फोटो लेते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि अर्जुन अपने लेडीलव के लिए फोटोग्राफी करने लगे हैं। आप जानते ही होंगे दोनों एक दूजे के हो चुके हैं और इन दिनों अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदक के आलीशान विला में वेकेशन मना रहे हैं। आप देख सकते हैं एक फोटो को शेयर कर अर्जुन ने लिखा है- ''जब आपको जाने का मन नहीं करता।।।क्या घर बनाया है आपने @shaklad @amuaroraofficial!!! गोवा में इससे पहले और कोई बेहतर हॉलीडे होम नहीं रहा।''

इस तरह उन्होंने अमृता के विला की तारीफ़ की है। वैसे एक तस्वीर में मलाइका भी बहन के इस विला में अर्जुन के साथ जमकर एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में मलाइका ने पूल में समय बिताते हुए वीडियो शेयर की है। इसे शेयर कर मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, ''अजारा बीच हाउस से मुझे प्यार हो गया है।'' आप जानते ही होंगे मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बीते दिनों ही हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी गईं थीं और वहां दोनों ने साथ समय बिताया था।

इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लगान अभिनेत्री ग्रेसी सिंह

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त

केंद्र पर राहुल का हमला- बोले- किसान की आत्मनिर्भरता के बगैर देश कभी आत्मनिर्भर नहीं बन सकता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -