अपनी सौतेली बहनो को लेकर पहली बार खुलकर बोले अर्जुन
अपनी सौतेली बहनो को लेकर पहली बार खुलकर बोले अर्जुन
Share:

बॉलीवुड के हाफ बॉयफ्रेंड बन चुके अभिनेता अर्जुन कपूर के बारे में सभी जानते है कि वे अपने पापा बोनी कपूर से ज्यादा क्लोज नहीं है. और साथ ही वे बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्री देवी और उनके परिवार से तो शुरुआत से ही दूर रहे है. ऐसे में पहली बार अर्जुन ने अपने इस परिवार के बारे में बात की. अपनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में व्यस्त अर्जुन ने अपनी सौतेली बहनो पर कहा कि वे न अपनी बहनो से ज्यादा मिलते है और न ही उनके साथ में टाइम स्पेंड करते है.

अर्जुन ने कहा कि वे लोग उनकी लाइफ में न के बराबर है. वही अर्जुन की एक बहन है जिसके साथ में अर्जुन अक्सर अपना समय बिताते है. अर्जुन की माँ के निधन के बाद से ही अर्जुन अपनी दादी और अपनी बहन के काफी करीब आ गए थे. वे अपनी बहन को एक पेरेंट्स की तरह सँभालते है.

माँ के स्वर्गवास के बाद अर्जुन और उनकी बहन ने एक दूसरे को संभाला था. आपको बता दे कि अर्जुन के पिता ने श्रीदेवी से शादी तब की थी जब अर्जुन 11 साल के थे. ऐसे में अर्जुन की श्रीदेवी से कभी बनी ही नहीं. फ़िलहाल अर्जुन अपनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन को लेकर व्यस्त है. वही इसके बाद उनकी फिल्म मुबारकां रिलीज होगी जिमसे वे डबल रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ उनके चाचा अनिल कपूर भी नजर आएंगे.

फिल्म रिव्यु : आधी गर्लफ्रेंड की आधी कहानी

पहली तीन फिल्मे लगातार फ्लॉप होने के बाद भी आज भी सबकी चहेती है यह एक्ट्रेस

क्या मैं झगड़ालू और घमंडी हूं...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -