अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, करीना कपूर बोली- मैं फोटो...
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, करीना कपूर बोली- मैं फोटो...
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका को सोशल मीडिया पर प्रशंसक एवं दोस्त जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मलाइका को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने रोमांटिक तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। अर्जुन ने मलाइका को जन्मदिन विश करते हुए दोनों की साथ में एक फोटो साझा की है। जिसमें मलाइका अरोड़ा उन्हें माथे पर किस कर रही हैं। अर्जुन कपूर बैठे हैं एवं कैमरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। कपल टेरेस पर बैठकर पार्टी कर रहा है।

वही मलाइका को जन्मदिन की शुभकामनाए देते हुए अर्जुन कपूर ने एक सुन्दर कैप्शन लिखा है। अर्जुन कपूर ने लिखा- आज के दिन या किसी और दूसरे दिन मैं सिर्फ तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता हूं। कामना करता हूं कि इस वर्ष तुम सबसे अधिक मुस्कुराओ। अर्जुन कपूर के पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने भी टिप्पणी की है। मलाइका ने बॉयफ्रेंड को उत्तर देते हुए लिखा- स्पष्ट नजर आ रहा है कि इस फोटो में मैं तुम्हें स्माइल करवा रही हूं। अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वही अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर कई स्टार्स ने प्रतिक्रिया दी है। रिया कपूर, दिया मिर्जा, ताहिरा कश्यप, मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, करीना कपूर खान, बिपाशा बसु ने कमेंट किया है। अधिकांश स्टार्स ने कमेंट में हार्ट इमोजी बनाया है। अर्जुन कपूर की पोस्ट पर करीना कपूर की प्रतिक्रिया सुर्ख़ियों में है। करीना कपूर ने लिखा- मैं फोटो क्रेडिट चाहती हूं अर्जुन कपूर जी। करीना के इस कमेंट से पता चला है कि ये तस्वीर उन्होंने खींची है। जिसका वो क्रेडिट मांग रही हैं। मलाइका एवं करीना बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, सामने आई ये तस्वीरें

VIDEO: ‘द बिग पिक्चर’ के मंच पर धूम मचाएंगे बॉलीवुड के ये 3 स्टार, फैंस हुए बेताब

‘बंटी और बबली 2’ से रिलीज हुआ रानी और सैफ का फर्स्ट लुक, जबरदस्त अंदाज में आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -